हरिद्वार। हर्षिता। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सह-संयोजक विकास तिवारी का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विकास तिवारी ने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर जाए। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, सम्मान और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा उपभोक्ता सहकारी समितियों के जरिए लोगों को उचित दामों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

By DTI