देहरादून / हरिद्वार,हर्षिता

अब मंदिरों के चढ़ावे को लेकर मनसा देवी मंदिर प्रबंधन ने नियमों में तब्दीली करने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए बाकायदा पुजारियों के पहनावे में जेब को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की जा रही है।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना और मंदिर की गरिमा की रक्षा करना ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती से पूरे मंदिर प्रबंधन की छवि प्रभावित होती है, इसलिए व्यवस्थाओं में सुधार के तहत नया ड्रेस कोड और निगरानी प्रणाली लागू की गई है।

ट्रस्ट के निर्णय के अनुसार अब सभी पुजारी बिना जेब वाले कुर्ते पहनकर ही सेवा देंगे। ट्रस्ट का मानना है कि इससे चढ़ावे को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या विवाद की संभावना कम होगी तथा सभी पुजारियों की एक समान वेशभूषा से अनुशासन और व्यवस्था भी मजबूत होगी।

By DTI