हरिद्वार। हर्षिता।“नशा मुक्त देवभूमि-2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को रानीपुर पुलिस टीम जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
🔴 पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
📌 बरामदगी
6.63 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: करीब ₹3.5 लाख
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
👮 पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, कांस्टेबल करम तोमर, कुंवर राणा और सुरेंद्र तोमर शामिल रहे।

By DTI