रुड़की।harshita,ठेके कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन संदिग्धों का पीछा किया। नगला इमरती के पास पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा घायल हो गया। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान घायल सौरभ ने खुलासा किया कि अमन की हत्या तीनों आरोपियों ने मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. अर्पित सैनी, पुत्र कुलबीर सैनी, निवासी ग्राम ठसका, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।
  2. दीप यादव, पुत्र जोगिंदर यादव, निवासी मातावाला हसन बाग, कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, उम्र 19 वर्ष।
  3. सौरभ, पुत्र देशराज, निवासी ढंडेरा — मुठभेड़ के दौरान घायल।
    पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई को अमन हत्याकांड के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

By DTI