एसएसपी नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से की मुलाकात, राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के दिए निर्देश
हरिद्वार। हर्षिता ।उधम सिंह नगर में 17 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेस्लिंग सहित विभिन्न मुकाबलों में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से ट्रॉफी लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ से एसएसपी नवनीत सिंह ने मुलाकात कर उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
एसएसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होना चाहिए। उन्होंने अभी से तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
महिला कुश्ती में चार स्वर्ण
हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन किया।
कांस्टेबल पूजा भट्ट — 56 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
कांस्टेबल कविता बुटोला — 68 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
कांस्टेबल भारती रावत — 72 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
कांस्टेबल रजनी बिष्ट — 76 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
आर्म रेस्लिंग में भी जलवा
आर्म रेस्लिंग में भी हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कांस्टेबल पूजा भट्ट — 56 किग्रा — प्रथम
कांस्टेबल भारती रावत — 70 किग्रा — प्रथम
कांस्टेबल कविता बुटोला — 70+ किग्रा — द्वितीय
कांस्टेबल रजनी बिष्ट — 76+ किग्रा — द्वितीय
बॉडी बिल्डिंग में भी गोल्ड
बॉडी बिल्डिंग के 59 किग्रा भार वर्ग में कांस्टेबल पूजा भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पूजा भट्ट का प्रदर्शन खास तौर पर उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने अपने अलग-अलग भार वर्गों की प्रतिस्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल कर हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाया।
टीम रैंकिंग में हरिद्वार पुलिस ने कुश्ती में द्वितीय तथा आर्म रेस्लिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।
