हरिद्वार, 26 सितंबर 2026। Harshita.खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों का जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन युगल अंडर-19 बालक वर्ग में साहिल कुमार व आयवीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। करण व अर्पित रावत दूसरे और प्रज्ञान कश्यप व अर्णव तीसरे स्थान पर रहे। ऊंचीकूद अंडर-19 बालक वर्ग में पवन यादव ने बाजी मारी, जबकि प्रख्यात सिंह दूसरे और नितिन चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 3000 मीटर दौड़ अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवांगी ने प्रथम, काजल सैनी ने द्वितीय और अंशिका भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में अखिल नेगी प्रथम, आदित्य नेगी द्वितीय और चिरंजीव तिवारी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहित दूसरे और अविपाल तीसरे स्थान पर रहे।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि पिथौरागढ़ दूसरे और ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 वर्ग में रुद्रप्रयाग ने प्रथम स्थान हासिल किया, हरिद्वार दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिताओं के दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक, निर्णायक और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By DTI