हरिद्वार। हर्षिता।फिल्म एकेडमी में सिनेमेटोग्राफी का डिप्लोमा करने मुंबई गई हरिद्वार की युवती से ब्लैकमेलिंग, शोषण, मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए मुंबई भेज दिया गया है।
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अप्रैल 2018 में मुंबई स्थित एमडीएफए (मुंबई डिजिटल फिल्म्स एकेडमी) में एक वर्ष के सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था। इसके लिए एकेडमी संचालक संजीव मोहापात्रा और उसकी पत्नी रश्मि रेखा मोहापात्रा को 1.50 लाख रुपये फीस दी थी।

युवती का कहना है कि कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन के कारण संजीव उस पर विशेष ध्यान देने लगा। आरोप लगाया कि एक दिन संजीव शूटिंग की बात कहकर उसे छुट्टी के दिन अपने साथ मुंबई में एक स्थान पर ले गया। वहां लंच कराने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह लगभग बेसुध हो गई।

दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिए

आरोप है कि इसी दौरान संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हीं फोटो-वीडियो के जरिये उसे डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि संजीव जबरन उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा और उसकी पत्नी रश्मि भी उसका साथ देती रही।

By DTI