हरिद्वार। हर्षिता । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विकल उर्फ काली ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले में वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी।
ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने आरोपी विकल उर्फ काली पुत्र लोकेश, निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: विकल उर्फ काली पुत्र लोकेश, निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ, झबरेड़ा, हरिद्वार।
पुलिस टीम में शामिल: उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा एवं कांस्टेबल बलदेव।

By DTI