रुड़की,इमरान,देशभक्त।महिला समाज कल्याण समिति द्वारा तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया।रामनगर स्थित आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।गीतों पर महिलाएं जमकर नाचीं और भजनों की भी प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर की धर्मपत्नी शालिनी गोयल ने दीप प्रज्वलित किया।समाज सेविका हेमलता चौधरी तीज पर्व की विशेषता पर प्रकाश डाला तथा इसे भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया कहा कि यह त्यौहार भारतवर्ष में सदियों से मनाया जाता रहा है।इस अवसर पर अध्यक्ष रीना शर्मा,रिमा तोमर, आभा रतूड़ी,सोनिया सिंह, मोनिका आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

By DTI