चमोली,नवीन कुमार।दिनांक 11/08/2021 की प्रात: को विरेन्द्र पुत्र स्व0 मोहन सिंह बिष्ट निवासी चेपडों, थाना थराली द्वारा थाना थराली पर आकर तहरीर दी गयी थी कि दिनांक 10/08/2021 को उनके भाई महिपाल सिंह, निवासी चेपडों, उम्र 43 की चेपडों में एक कुटीया में रह रहे बाबा द्वारा हत्या की गयी है एवं बाबा कुटीया छोड फरार हो गया है जिसके पश्चात थाना थराली पर दिनांक 11/08/2021 को मु0अ0सं0 10/2021, धारा 302 IPC पंजीकृत किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान महोदय के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थराली श्री ध्वजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त हत्यारोपी बाबा की खोजबीन प्रारम्भ की गयी एवं पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध करायी गयी
फोटोग्राफ के आधार पर कुशल सुरागरसी-पतारसी, मेनुअल पुलिस करते हुए आज दिनांक 12/08/2021 को मुकदमे उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उदयगिरि महाराज चेला महंत रात्रि गिरी संन्यास से नाम पूर्व का नाम चंद्र जोशी पुत्र स्वर्गीय भोला दत्त, निवासी कनकपुर, पोस्ट बेल पोखरा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 64 को ग्वालदम, थाना थराली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मु0अ0सं0:- मु0अ0सं0 10/2021, धारा 302 IPC
पुलिस टीम:-
- थानाध्यक्ष थराली श्री ध्वजवीर सिंह,
- उ0नि0 विनोद चौरसिया,
- उ0नि0 श्री प्रशांत बिष्ट,
- का0 जितेन्द्र,
- का0 प्रकाश,
- का0 यतेन्द्र,
- का0 महेन्द्र,
- का0 सतवीर