चमोली डीटीआई न्यूज़।साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के खाते में साइबर सैल द्वारा लौटाई गयी रू63,148 की धनराशि।

   *पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान* महोदय द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों  की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साईबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। आमजन द्वारा साईबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साईबर सैल को दी जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 12/08/2021 को *रूबी देवी पत्नी संतोष सिंह कस्बा पोखरी थाना पोखरी  जनपद चमोली* द्वारा थाना पोखरी में  शिकायत दर्ज कराई  गयी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी की गयी है।
        उक्त शिकायत के सम्बन्ध में थाना पोखरी में नियुक्त म0का0 दीप्ति  द्वारा तत्काल साईबर सैल पुलिस कार्यालय को सूचना दी गयी  एवं साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी मदद से संबंधित ऑनलाइन कम्पनी से पत्राचार कर उक्त पीड़ित महिला के खाते में 63,148 रुपये वापस कराये गये। 
      आज दिनाँक 26/08/2021 को शिक़ायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके बैंक खाते में धनराशि ₹63,148 वापस आ गयी है। त्वरित कार्यवाही हेतु शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया गया।

पुलिस टीम:-

  1. निरीक्षक श्री मनोज नेगी (प्रभारी साईबर सैल),
  2. कानि0 विपिन रावत (साईबर सैल)
  3. कानि0 अंकित पोखरियाल (साईबर सैल)
    4- म0कानि0 दीप्ति (थाना पोखरी )

जनपद पुलिस का आप सभी से निवेदन है कृपया किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सहायता हेतु गूगल पर कभी भी कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें, कोई भी थर्ड पार्टी App install ना करें, अंजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें, फेक कॉल्स के झांसे में आकर अपने ATM कार्ड सम्बन्धित जानकारी कभी भी किसी को ना दें, जानकार बने फ्रॉड का शिकार होने से बचें।

वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली

By DTI