हरिद्वार,हर्षिता।जिला भाजपा कार्यालय पहुंची भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन द्वारा दिए जा रहे कार्यों में जुटने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इस समय राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं बूथ समिति सत्यापन अभियान के रूप में दो प्रमुख कार्यक्रम चल रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। क्योंकि बूथ ही हमारे संगठन की सबसे अहम कड़ी है।

हमारा बूथ सबसे मजबूत मंत्र को ध्यान में रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, वह सराहनीय हैं। उनके युवा नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा किए गए आवाहन अबकी बार 60 पार में हरिद्वार जिले की सभी सीटों पर रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जाकर कार्य करने को कहा।
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि जनपद में अभी तक 800 बूथों का सत्यापन हो चुका है और स्वास्थ्य अभियान की कार्यशाला अभी चल रही है इसके बाद पन्ना प्रमुख की संरचना को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा और जिला और मंडल पदाधिकारियों के शक्ति केंद्रों में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला मंत्री आशु चौधरी, मनोज पवार सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा, दिनेश शर्मा, सभासद गरिमा सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कुमार दौलत, नितिन चौहान आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By DTI