रिखणीखाल प्रभुपाल सिंह रावत-।आज उप तहसील रिखणीखाल के नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र प्रसाद पंत को 60 अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर उप तहसील के प्रांगण में भावभीनी स्नेहिल विदाई समारोह आयोजित किया गया।श्री पंत जी इसी रिखणीखाल में पट्टी पैनो 4 में प्रथम नियुक्ति 12/07/1982 को राजस्व उप निरीक्षक केन्द्र पद पर नियुक्त हुए थे।आज वे अपने सेवाकाल के 39 वर्ष पूरे होने पर इसी रिखणीखाल से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।उन्होंने इस राजकीय सेवा के दौरान अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से किया है।

आज समस्त राजस्व परिवार उनके मृदुल व्यवहार,सरल स्वभाव व लोकप्रियता का कायल है।रिखणीखाल के सभी राजस्व कर्मियो ,जनप्रतिनिधियो,आशा कार्यकत्रियो ने उनके विदाई समारोह में सम्मिलित होकर भावभीनी विदाई दी।जिसमें राजस्व परिवार के राजस्व निरीक्षक श्री प्रीतम सिंह रावत,देवकी नन्दन नौटियाल,अमित भट्ट,रिजवान खान,यशवन्त सिंह,दीपक नेगी,धीरज सिंह,ज्योति,आदि थे।अन्य लोगों में रिखणीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश देवरानी,अमित नेगी,मोहन सिंह नेगी,महेन्द्र सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By DTI