नई दिल्ली,डीटी आई न्यूज़।टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। गिरिराज सिंह कहा, ‘जम्मू कश्मीर में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। लगातार पाकिस्तान समर्थित आतंकी घटनाएं बढ़ रही हैं। रिश्ते अभी अच्छे नहीं हैं। ऐसे समय भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।’


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा, ‘देश में कांग्रेस गलत राजनीति कर रही है। राजस्थान में वाल्मीकि समाज और एससी-एसटी के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है और कांग्रेस इन मुद्दों पर बोलने की बजाय लखीमपुर में जाकर राजनीति कर रही है।’

By DTI