देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का स्थापना दिवस / वार्षिकोत्सव जे पी प्लाजा वैडिग प्वाइंट,कारगी चौक देहरादून में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भोले जी महाराज,माता मंगला जी रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रघुवीर सिंह बिष्ट जी व माननीय महापौर नगर निगम देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा थे।समिति के सचिव श्री योगेन्द्र सिंह नेगी,पार्षद ने देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का परिचय दिया कि ये समिति की स्थापना 19/11/2016 से अभी तक का इतिहास से अवगत कराया।उसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया तत्पश्चात सिलसिलेवार लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहा जो अपराह्न तीन बजे तक चला।
श्री रघुवीर सिंह बिष्ट ने अपने ओजस्वी भाषणों से समिति की सराहना व जोश भरा।समिति के कोष में भी बढ़चढ़कर सहयोग किया।थडिया गीत में भाग लेने वाले कलाकार श्रीमती अनिता बिष्ट,रीना बिष्ट,सरिता नेगी,बबीता रावत,संगीता गुसाई,सपना रावत मुख्य कलाकार रहे।
इसी प्रकार लोकनृत्य में बालक बालिकाओं ने भाग लिया।जिसमें आयुष बिष्ट,ऋषिका बिष्ट रितिका बिष्ट,वंशिका नेगी,शौर्य बिष्ट,वंश रावत,आदित्य नेगी,सुविधा रावत,सलौनी रावत,सपना रावत आदि थे।लोकगीत नन्दा राजजात यात्रा में वंशिका नेगी,शौर्य बिष्ट वंश रावत थे।इन टीमों का नेतृत्व व प्रशिक्षण श्री श्याम सिंह बिष्ट व श्री ज्ञान सिंह बिष्ट ग्राम मैन्देणी वालों ने किया।ये सभी कलाकार ग्राम मैन्देणी की बहू,बेटी ,बालक,बालिकाएं की हैं।इनका टीम वर्क बहुत अच्छा था।इन्होंने मंच पर खूब धूम व चार चांद लगा दिये।
एक अन्य थडिया गीत में श्रीमती कुसुम लखेडा,उर्मिला रावत,पवित्री रावत बीना रावत,गीता नेगी,बबली रावत,पुष्पा,गीता देवी,पुष्पा खनसुली,आशा रावत,महेश्वरी रावत आदि ने प्रतिभाग किया।इस थडिया गीत का नेतृत्व व प्रशिक्षण श्री रूप सिंह रावत ग्राम बराई वालों ने किया।
एक नन्ही बालिका कुमारी आराध्या रावत ग्राम डबराड ने तो अजब गजब ही गढ़वाली गाना” तू दिख्यान्दी जनि जुन्याली” में खूब सुर्खियाँ बटोरी।ये बालिका श्री गमाल सिंह रावत ग्राम डबराड की पौत्री है।ये भी अपने दादा के नक्शेकदम पर चलकर खूब वाह-वाही लूट रही है।इस बालिका को माता मंगला जी ने पारितोषिक के बतौर 1100/_ रुपए दिये।अन्य लोगो ने भी पुरस्कारो की बौछार की।कार्यक्रम में रिखणीखाल के ढाबखाल से आये करन रावत ने भी लोगो को खूब लोकप्रिय गीत सुनाये।
माता मंगला जी ने भी हंस फाउंडेशन के कार्यो का बखूबी व्याख्यान दिये तथा लोगो का उत्साहवर्धन व हौसलाअफजाई में कोई कसर नही छोड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रिगेडियर अवकाशप्राप्त डाक्टर यशवन्त सिंह बिष्ट,चन्दन सिंह नेगी,हीरा सिंह नेगी,प्रभुपाल सिंह रावत,राम सिंह बिष्ट,पूरण सिंह नेगी,बिहारी लाल ध्यानी,शिशुपाल सिंह रावत,सतीश चन्द्र जोशी,आनन्द सिंह रावत,गोपाल सिंह गुसाई,बीरेन्द्र कुमार ध्यानी,रामपाल सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह रावत ने बखूबी निभाया।
रिपोर्ट संकलन- प्रभुपाल सिंह रावत
