हरिद्वार गगन नामदेव हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से जिताने के लिए महिला मोर्चा की टीमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम गांधी, कमला जोशी, कामिनी सडॉना के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिलाओं के साथ घर-घर जाकर वोट की मांग कर रहीं हैं।

हरिद्वार की जनता हमारे साथ हैं और हम हरिद्वार वासियों के साथ हैं। इस दौरान कमला जोशी ने कहा कि हरिद्वार वासियों ने हमें शुरू से ही प्यार दिया और हमेशा प्यार देते रहेंगे। हम सबका हित चाहते हैं और सब हमारा हित चाहते हैं। इस अवसर पर कुसुम गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है और हम शहर स्तर पर राष्ट्रवाद को आगे बढ़ा रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर की बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं हम भी चाहते हैं कि सभी को सुरक्षा मिले और अच्छे माहौल में वह तरक्की करें। पूनम माखीजा व अंजू वधावन ने समर्थन कर रहे सभी नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम उन सभी शुभचिंतकों के ऋणी है जो कि भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं व समाज सेवक के रूप में भी हमारे साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और उनके प्रत्याशी मदन कौशिक को अधिक से अधिक वोटों से जिताने के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

अनामिका शर्मा ने कहा कि जिस तरह से देश की सभी महिलाओं शहर की सभी बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मदन कौशिक को जिताने का काम किया था इस बार भी सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को जिताने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण में विधायक मदन कौशिक ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी के सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी,हमेशा से ही वह जन सेवा में ही व्यस्त रहते हैं। इसी के चलते आम जनता का साथ और सहयोग हमेशा मदन कौशिक के ही साथ हैं।

तमाम मां बेटी और न जाने कितने युवा और संभ्रांत व्यक्ति मदन कौशिक की जीत के लिए सुबह शाम ईश्वर से प्रार्थना ही नहीं करते बल्कि उनको मजबूती देने के लिए संकल्प भी लेते हैं। ईश्वर सभी शुभचिंतकों की प्रार्थना को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा है कि चाहे विकास हो या जन जन सेवा। भाजपा और भाजपा के प्रत्याशी मदन कौशिक कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर पूनम माखन ,पूनम शर्मा ,पूजा अग्रवाल, वीणा अरोड़ा,आभा शर्मा, ज्योति गंभीर, कोमल, सुमरा ,सरिता, चावला गीता थरेजा सुमन सहगल अंजू वधावन ,सीमा शर्मा ,ज्योति चावला, पूनम शर्मा आदि अनेक महिलाए उपस्थित रही !

By DTI