हरिद्वार,डीटी आई न्यूज़।वरिष्ठ नेता प्रेम शर्मा के नेतृत्व में आज भूपतवाला से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय सैनी के लिए वोट देने की जनता से अपील करी साथ ही व्यापारी भाइयों ने आम आदमी पार्टी को जीत का आशीर्वाद दिया विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप ने कहा उत्तराखंड को 20 साल हो गये बने हुए जिसमे दस साल कांग्रेस व दस साल भाजपा की सरकार रही है ।जिसमे जनता को दोनों पार्टी ने लूटने का काम किया है । हरिद्वार मे नशे का कारोवार चर्म सीमा पर है । फल फूल रहा है । हरिद्वार का व्यापारी कोरोना काल से भाजपा सरकार से त्तस्त है । भाजपा सरकार ने व्यापारी भाइयों के लिए कोई भी मुआवजा नही दिया है । ना ही बिजली व पानी के टैक्स माफ किये गये बच्चो की शिक्षा ऑनलाइन के नाम पर बच्चो को पढ़ाई का हवाला दें कर फीस बसूली की जा रही है ।
