हरिद्वार।गगन नामदेव।भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार प्रत्याशी मदन कौशिक को गुसाईं गली में गिरी समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति गिरी गोस्वामी समाज का पूर्ण समर्थन विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं अपितु उत्तराखंड में भाजपा को मिल रहा है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए गिरी गोस्वामी समाज की अग्रणी भूमिका रही है और भाजपा योगी मोदी के नेतृत्व में देश का विकास कर रही है जिससे कांग्रेश के लोग घबराए हुए हैं और भाजपा के लोगों के खिलाफ और अर्गल आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं तीर्थ नगरी हरिद्वार की जनता कांग्रेस को 14 फरवरी को अपना मतदान करके जवाब देगी।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन कौशिक का प्रदीप गिरी, अंकुश गिरी, उमा गिरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुरोहित समाज के उज्जवल पंडित , पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अनिल वशिष्ठ, मनीष मोहित गिरी, अमित गिरी,धीरज पंचभैया, सचिन गिरी, लाखन गिरी, तारे लाल गिरी, नक्श गिरी,,रवि दत्त पप्पी, मूलाराम शर्मा, पुजारी वीरेंद्र गिरी आदि सभी लोगों ने मदन कौशिक के समर्थन में वोट की अपील की ।

By DTI