रुड़की,इमरान देशभक्त।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कलियर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक हाजी फुरकान अहमद ने हजारों की संख्या में रोड शो किया।रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में युवा एवं पार्टी समर्थक कार्यकर्ता मौजूद रहे जो कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और फुरकान अहमद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गुजरे।

अपने पैतृक रामपुर गांव से आरंभ होकर यह रोड शो विभिन्न क्षेत्र से गुजरा।इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद ने विकास के नाम पर नाम पर अपने समर्थन में वोट देने की अपील की तथा विकास कार्यों को क्षेत्रवासियों का यदि आशीर्वाद मिला और उनकी हैट्रिक लगी तो उनके द्वारा कलियर विकास क्षेत्र में विकास कार्यों को उनके द्वारा गति देने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में कलियर विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास कराया है।रोड शो के दौरान क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से उनका फूलों से स्वागत किया।

