हरिद्वार, गगन नामदेव।भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है। व्यापार मंडल, वैश्य समाज,पंजाबी समाज, ब्राह्मण समाज,गोस्वामी गिरी समाज,नामदेव समाज आदि अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को वोट देने की अपील की है। समिति और मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क भी किया और लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया। वैश्य समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रहित व राष्ट्रीय मुद्दों के मद्देनजर भाजपा को विजयी बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कि राष्ट्रवाद के मुद्दे को आगे बढ़ा रही है। इसीलिए युवाओं को तो शत प्रतिशत वोट ही भाजपा को करना चाहिए। अनिल कुमार कुमार ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की नीतियों को मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही आगे बढ़ा रहे हैं। हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक एक अच्छे स्वभाव के जनप्रतिनिधि है इसीलिए उनका अधिक से अधिक समर्थन करना जरूरी है। डॉ विशाल गर्ग ने कहा है कि युवा मुख्यमंत्री धामी का भी अच्छा कार्य रहा है इसलिए उत्तराखंड में दोबारा से भाजपा की सरकार बनाया जाना जरूरी है। वही सुभाष चंद्र ने कहा कि आम मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आते हैं इसीलिए युवा वर्ग भाजपा के पक्ष में ही वोटिंग करेगा। हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील आम मतदाता से की है।

By DTI