11.20/10.3.22,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से सतपाल ब्रह्मचारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।
गदरपुर विधानसभा सीट का पांचवे राउंड में अरविंद पांडे को मिले 3305 और कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन को 5136 वोट पड़े। अरविंद को अब तक 27145 एवं प्रेमानंद महाजन को 20973 वोट मिले हैं, अरविंद पांडे 6172 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा आगे
जागेश्वर सीट तीसरा राउंड भाजपा 1708, कांग्रेस 1190।
हरिद्वार ग्रामीण में चौथा राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 1350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पौड़ी जिले में एकमात्र श्रीनगर सीट में भाजपा पीछे चल रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत के बीच मुकाबला है।
खटीमा भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरे राउंड में 4876 व कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी 3938 को वोट मिले। पुष्कर को अब तक 8861 और कापड़ी को 8870 वोट पड़े हैं।
गंगोलीहाट विधानसभा के दूसरे राउंड में भाजपा 2592, कांग्रेस1580, कांग्रेस 1012 से पीछे।