हरिद्वार गगन नामदेव। हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित होटल त्रिशूल ग्रेंड मे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान व अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के संरक्षक परम् पूजनीय सत्यव्रता नन्द सरस्वती जी महाराज ,हरिद्वार महापौर श्रीमति अनिता शर्मा , शिवालिक नगर नगर पालिका के चैयरमेन राजीव शर्मा, हरिद्वार पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण ,हरिद्वार के पत्रकार व हरिद्वार शहर की जानी मानी हस्तियो के साथ साथ हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित रहे औऱ सभी अतिथियों का संगठन की और से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया एवं सभी अतिथियों को स्म्रति चिन्ह देकर समान्नित किया गया !

इस सफल आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा रजि0 नई दिल्ली के सुप्रीमो व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने उत्तराखंड के कोर कमेटी एवं समस्त राष्ट्रीय प्रदेश ,जिला, शहर विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया !


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अवनीश कौशिक , प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान ,जिला अध्यक्ष हरिद्वार अमित भट्ट ,सुधीर चौहान, नवीन भट्ट ,सुरेन्द्र सैनी , सोनम वशिष्ठ ,सरिता मिश्रा ,आशा शर्मा ,संजय शर्मा,हिमांशु राजपूत, अजय सिंह ,उदित पांडेय, संगीता गिरी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें !

By DTI