हरिद्वार,संजीव मेहता।

देहरादून,संजीव मेहता।भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंपी है। खटीमा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजप विधायकों ने सीएम बनने के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी थी। राजनैतिक सूत्रों की बात माने तो सीएम की दौड़ में कैबिनेट मंत्री चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत का नाम खूब चर्चा में रहा। कई भाजपा नेताओं ने दबी जुबान मैं बताया कि यह लोकतंत्र का दुर्भाग्य है हारे हुए व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी दे देना ।राजनीतिक पंडितो का मानना है कि प्रदेश में भाजपा को बहुमत का कारण मोदी का जादू ओर कांग्रेस में लड़ाई के कारण भाजपा बहुमत की सरकार बनी है 5 बार के विधायक मदन कौशिक भी पहाड़ ओर मैदान की राजनीति के चक्र में मुख़्यमंत्री पद से वंचित रह गए जो सरासर आन्याय है ।लेकिन, दोनों ही मंत्रियों को जोर का झटका धीरे से लगा है। विधायक दल की बैठक के बाद उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का ऐलान किया,जिसके बाद महाराज और रावत के सीएम बनने का सपना भी टूट गय

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि धानी के विधायक दल का नेता चुने जाने से प्रदेश की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है।

प्रदेश की जनता को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास को गति, पहाड़ों से पलायन एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। मिष्ठान वितरण करने वालों में मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, मंडल महामंत्री संदीप सिंह कार्की, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय व्यापारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।।

By DTI