हरिद्वार,हर्षिता।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धर्मनगरी स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे से 11:50 तक शहर में रहेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इससे पहले शनिवार को देहरादून पहुंचे थे। जौलीग्रांट से वह सीधे राजभवन गए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। शनिवार को वह देहरादून पहुंचे थे ।
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220327-WA0030-1024x682.jpg)
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220327-WA0035-1024x683.jpg)
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220327-WA0039-1024x682.jpg)
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220327-WA0023-1024x682.jpg)
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220327-WA0033-1024x683.jpg)
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220327-WA0045-1024x682.jpg)
आज वह हरिद्वार धर्मनगरी पहुंचे हैं। राष्ट्रपति यहां दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने आए हैं। उनका सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियां पूरी कीं।
कई इंतजाम प्रत्यक्ष दिख रहे हैं तो कुछ सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखे गए हैं। सशस्त्र बलों के अलावा सादे वस्त्रों में भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया एजेंसी के कुछ अधिकारी भी दिल्ली से धर्मनगरी पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस के अलावा सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया गया है।
![](http://divyatimesindia.in/wp-content/uploads/2022/03/PicsArt_22-03-27_13-55-18-913-835x1024.png)