हरिद्वार हर्षिता। सुुुुल्तानपुर हरिद्वार में हुए जिला अधिवेश्न में उक्रांद जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल के चुने जाने के पश्चात जिला हरिद्वार की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रथम सूचि जारी की जा रही है।
उक्रांद जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा है कि उक्रांद आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशीयों को उतारेगा तथा उत्तराखण्ड में किसानों कर्मचारियों व्यापारियों तथा अन्य सभी नागरिकों के हितों को संरक्षण हेतु प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा।
माननीय केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, केंद्रीय उपाध्यक्षा सरिता पुरोहित व केंद्रीय महामंत्री चौधरी ब्रजवीर सिंह तथा अन्य उक्रांद वरिष्ठ जनों से विचार विमर्श करने के पश्चात जिला हरिद्वार कार्यकारिणी की प्रथम सूची राजीव देशवाल जिलाध्यक्ष हरिद्वार द्वारा जारी की है साथ ही कामना करी है कि सभी मनोनीत पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा आशा की है कि सबके सहयोग से उक्रांद को संठनात्मक रूपमें जिला हरिद्वार में मजबूती मिलेगी।
जिला हरिद्वार की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रथम सूचि:-
1- जिला उपाध्यक्ष नीरज धीमान (खानपुर)
2- जिला महामंत्री प्रताप सिंह (खानपुर)
3- जिला संगठन मंत्री शहजाद अली (सुल्तानपुर)
4- जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार (हरिद्वार)
5- जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र यादव (ज्वालापुर)
6- जिला प्रचार प्रसार मंत्री हेमंत बिष्ट (देवनगर)
7- जिला प्रचार प्रसार मंत्री सत्य प्रसाद भट्ट (हरिद्वार)
8- जिला संगठन मंत्री सुरेश कुमार (ज्वालापुर)
9- जिला सचिव सुधीर रावत (शिवालिकनगर)
10- जिला सचिव एडवोकेट सुधीर त्यागी (ज्वालापुर)
11- जिला मीडिया व प्रचार मंत्री विशाल धीमान (रुड़की)
12- जिला सचिव गौरव गुजर्र (लक्सर)
13- जिला मंत्री तरुण जोशी (हरिद्वार)
14- जिला मीडिया प्रभारी कमल खड़का (हरिद्वार)
उक्रांद जिलाध्यक्ष हरिद्वार