हरिद्वार, 13 सितंबर 2025, हर्षिता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विस्तृत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है। इस पखवाड़े के दौरान जनपदभर में अलग-अलग थीम पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

👉 नोडल अधिकारी नामित
कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही, अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों का अभिलेखीकरण करने के निर्देश दिए हैं।


📌 मुख्य कार्यक्रम एवं थीम

17 सितंबर – स्वच्छारंभ दिवस
सभी शासकीय कार्यालय, ग्राम पंचायतों व ब्लॉकों में स्वच्छता शपथ और अभियान।

18 सितंबर – स्वच्छ सार्वजनिक स्थल
प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टेशन, पार्क, चिकित्सालय आदि पर सफाई अभियान।

22-23 सितंबर – सफाई मित्र सुरक्षा शिविर
पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा किट और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बहुउद्देशीय शिविर।

25 सितंबर – “एक दिन, एक घंटा, एक साथ”
जनपदव्यापी श्रमदान व स्वच्छता अभियान।

27 सितंबर – स्वच्छ हरित उत्सव (विश्व पर्यटन दिवस)
पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान और प्लास्टिक मुक्त समारोह।

29 सितंबर – स्वच्छता के लिए वकालत
स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की सहभागिता से जनजागरूकता गोष्ठियां।

30 सितंबर – स्वच्छ एवं सुजल अभियान
झाड़ू कटान, नाली सफाई, अमृत सरोवर व पेयजल टंकियों की सफाई।

1 अक्टूबर – स्वच्छतोत्सव प्रतियोगिताएं
स्कूलों में निबंध, पेंटिंग, रैली व बाल सभाएं।

2 अक्टूबर – स्वच्छ भारत दिवस
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान और ब्लैक स्पॉट्स की सफाई।


👉 जिलाधिकारी ने कहा कि “स्वच्छता अभियान सिर्फ प्रशासन का नहीं बल्कि आमजन का आंदोलन है। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।”

By DTI