रुड़कीहरिद्वार, हर्षिता।: रुड़की के रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को लोगों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया। साथ ही, टीम से पूछा कि पहले वह स्मार्ट मीटर के बारे में बताए कि वह किस तरह से उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद हैं। इसके बाद ही वह मीटर को लगवाएंगे।

रुड़की शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

इन दिनों रुड़की शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। शासन की ओर से भी इस संबंध में निर्देश दिए गए है कि सभी जगह स्मार्ट मीटर को लगाया जाए। इसी क्रम में मंगलवार को ऊर्जा निगम की एक टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए रामनगर में पहुंच गई। टीम ने जैसे ही पुराने मीटर को उतारकर नए मीटर लगाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

काफी देर तक हंगामा होता रहा। तब तक लोगों ने स्थानीय पार्षद पंकज सतीजा को भी मौके पर बुला लिया। यहां पर कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी लेकिन लोग नहीं माने।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है। स्मार्ट मीटर को लेकर बहुत की भ्रांतियां है। पहले उन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों पहले बताया जाए कि वर्तमान में जो मीटर लगे हैं।

पार्षद पंकज सतीजा की इन बातों पर जहां मोहल्ले वासियों ने सहमति जताई, वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भी इसे मानते हुए बैठक करने की बात कही। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

By DTI