उत्तराखंड, हर्षिता।उत्तराखंड में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद रोड स्थित एक बड़े टायर्स गोदाम पर राज्य कर विभाग की 4 टीमों ने संयुक्त छापेमारी की।
करीब 3 साल के रिकॉर्ड खंगालने पर शुरुआती जांच में 10 करोड़ रुपये के सेल टर्नओवर पर टैक्स जमा नहीं करने का मामला सामने आया।
👉 कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर विनय आहूजा रुद्रपुर ने किया।
👉 कई अहम दस्तावेज विभाग ने किए जब्त।
👉 फिलहाल कारोबारी द्वारा 70 लाख रुपये जमा कराए जा रहे हैं।
जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी की खबर फैलते ही कारोबारियों में मचा हड़कंप!

By DTI