Dehradoon,DTI News.उत्तराखंड में ग्रेड-पे बरकरार रखने की मांग पर पुलिस कर्मियों के परिजन आज रविवार को प्रदेश के कई शहरों में धरना प्रदर्शन करने पर अड़े हुए हैं। इस दौरान पुलिस का अनुशासन भंग होने की आशंका को देखते हुए, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है। पुलिस ग्रेड पे विवाद में आज का दिन अहम साबित हो सकता है। इस मांग को लेकर कई दिन से सोशल मीडिया पर रविवार 25 जुलाई को देहरादून में परेड ग्राउंड सहित अन्य शहरों में भी पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा धरना दिए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। देहरादून में पुलिस परिवारों द्वारा बाकायदा इसके लिए अनुमति भी मांगी गई है। इस कारण पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला प्रमुखों को सतर्क रहने को कहा है।
खासकर संभावित प्रदर्शन – धरना में किसी भी पुलिस कर्मी के शामिल होने पर नजर रखने को कहा गया है। इस बीच पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले में लगातार अधीनस्थ कर्मियों को समझाने बुझाने का भी प्रयास चलता रहा। इसी क्रम में अलग- अलग जिलों में पुलिस कप्तानों ने अपील जारी कर, पुलिसकर्मियों को 27 जुलाई को प्रस्तावित सब कमेटी बैठक का इंतजार करने को कहा गया है। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक पुलिस मुख्यालय इस मामले में लगातार अपने जवारनों का पक्ष सरकार के सामने रख रहा है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
एससी- एसटी इम्पलाइज फैडरेशन समर्थन
उत्तरारखंड एससी-एसटी इम्पलाइज फैडरेशन ने कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष सुबोध उनियाल को पत्र भेजकर पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे बरकरार रखने की मांग की है। फैडरेशन के अध्यक्ष करम राम ने कहा कि पुलिस कर्मी अपनी जायज मांग उठा रहे हैं, कोविड काल में दी गई सेवाओं के बदले उनका वेतन न घटाया जाए। ..हिन्दोस्तान