हरिद्वार, हर्षिता उत्तराखंड में विभिन्न नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की नई दरें जारी कर दी गई हैं। श्रम विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। इसके तहत दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, अभियंत्रण इकाइयों, उद्योगों और कृषि नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए श्रेणीवार न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है।
सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम आयुक्त, उत्तराखंड के कार्यालय से जारी आदेशों के तहत श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का भुगतान सुनिश्चित किया जाना है।
दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में इतनी मिलेगी सैलरी
उत्तराखंड में दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए नई दरों के अनुसार कुल न्यूनतम वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है

सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम आयुक्त, उत्तराखंड के कार्यालय से जारी आदेशों के तहत श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का भुगतान सुनिश्चित किया जाना है।
दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में इतनी मिलेगी सैलरी
उत्तराखंड में दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए नई दरों के अनुसार कुल न्यूनतम वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
श्रमिकों की श्रेणी
मूल वेतन
महंगाई भत्ता
कुल न्यूनतम वेतन
अकुशल
₹12,539
₹634
₹13,173
अर्द्धकुशल
₹13,280
₹634
₹13,914
कुशल
₹14,023
₹634
₹14,657
उद्योगों और अभियंत्रण इकाइयों के श्रमिकों के लिए नई दरें
अभियंत्रण इकाइयों एवं उद्योगों में निर्धारित श्रेणियों के श्रमिकों के लिए भी परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की दरें जारी की गई हैं। नई दरों के अनुसार न्यूनतम वेतन इस प्रकार है।

उद्योगों और अभियंत्रण इकाइयों के श्रमिकों के लिए नई दरें
अभियंत्रण इकाइयों एवं उद्योगों में निर्धारित श्रेणियों के श्रमिकों के लिए भी परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की दरें जारी की गई हैं। नई दरों के अनुसार न्यूनतम वेतन इस प्रकार है।
श्रमिकों की श्रेणी
मूल वेतन
महंगाई भत्ता
कुल न्यूनतम वेतन
अकुशल
₹13,800
₹195
₹13,995
अर्द्धकुशल
₹15,100
₹213
₹15,313
कुशल
₹16,900
₹239
₹17,139
यह दरें संबंधित शासनादेश एवं लागू नियोजन की श्रेणी के अनुसार प्रभावी होंगी।
कृषि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन ₹9,500 निर्धारित
कृषि नियोजनों में कार्यरत अकुशल श्रमिकों के लिए भी नई दरें जारी की गई हैं। इसके अनुसार मूल न्यूनतम वेतन ₹5,200 और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता ₹4,300 निर्धारित किया गया है। इस तरह कुल न्यूनतम वेतन ₹9,500 प्रतिमाह होगा।

By DTI