ऊधमसिंह नगर,डीटी आई न्यूज़।: उत्तराखंड में चुनावी मौसम में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसबीच सभी दल एकदूसरे पर हमलावर हैं। शुक्रवार शाम को ऊधमसिंह नगर में चुनाव प्रचार के दौरान कंबल विवाद ने जन्म ले लिया। मामला गर्माया तो पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई कर दो वाहनों से भरे सैकड़ों कंबल कब्जे में ले लिया। इस मामले में भाजप-कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है।
शुक्रवार दोपहर दो वाहनों से नगर पंचायत के वार्ड छह कॉलोनी नंबर दो रामलीला मैदान में कंबल वितरण की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भाजपा नेताओं की साजिश बताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

आरोपों से घिरे भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वे सब उनके द्वारा किया जा रहा है। तनाव बढ़ता देख हरकत में आए प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह सहित चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी ने दल बल के साथ छापेमारी में वाहन संख्या यूके 06पीए 0480 व यूके 06 पीए 0518 को घेर लिया। वहन संचालक से कंबल वितरण की पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया न ही इस बाबत कोई वैध दस्तावेज ही उपलब्ध करा पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है

By DTI