पौडी,डी टी आई न्यूज़।पेशावर कांड के महानायक, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी, उत्तराखंड के गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की वीर भूमि, प्रसिद्ध बिनसर महादेव की पवित्र पावन धरती, उत्तराखंड की पामीर कहे जाने वाली जहां से गढ़वाल की पूर्वी एवं पश्चिमी नयार निकलती है दुधातोली पर्वत, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्योगिकी वानिकी विश्वविद्यालय भरसार से सटा हुआ, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ और गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रथम सांसद एवं चार बार लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉक्टर भक्त दर्शन सिंह रावत की कर्मभूमि, अल्मोड़ा और चमोली जनपद से सटा हुआ।

जनपद पौड़ी गढ़वाल का सबसे बड़ा और विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला विकासखंड थलीसैंण की रा0शि0स0 की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन का आयोजन रा0शि0स0 की जनपद शाखा एवं विकास खण्ड की रा0शि0स0 की शाखा के तत्वावधान रा0इ0का0 थलीसैंण मे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ धन सिंह रावत के प्रतिनिधि श्री आनंद सिंह नेगी, रा0शि0स0 जनपद पौड़ी गढ़वाल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शंभू प्रसाद मंगाई, प्रांतीय महामंत्री श्री सोहन सिंह माजिला एवं उपाध्यक्ष श्री मुकेश प्रसाद बहुगुणा तथा राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण के प्रधानाचार्य श्री संदीप भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत रा0इ0का0 थलीसैंण की छात्राओं द्वारा  सरस्वती वंदना एवं  स्वागत गान के साथ हुआ। पहले सत्र मे शैक्षिक उन्नयन पर श्री जगमोहन सिंह गुसांई एवं श्री कुलदीप बलूनी ने कहा कि विषम भौगोलिक परस्थितियों के मध्य नजर अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों के लिए आवासीय व्यवस्था की जाए तो उससे शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहेगी। साथ ही कई प्रकार की गतिविधियों को सीमित किया जाए। जिससे पठन-पाठन को नुकसान ना हो। दुर्गम विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन के लिए भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार जिला एवं ब्लाक स्तर पर काउंसिलिंग टीम गठित की जाए। जो बच्चों की काउंसलिंग करें। जिसमें शिक्षक नियुक्त किए जाए।

अटल उत्कृष्ट विद्यालय को अलग न रखा जाए। साथ ही जिला स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों को अलग-अलग विकास खंडों में आयोजित किया जाए। जिससे हर विकासखंड के छात्रों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिल सके और उन्हें कुछ सीखने का मौका मिल सके। मुख्य अतिथि  श्री आनंद सिंह जी ने कहां की तकनीकी द्वारा हमें शिक्षा को अपग्रेड करना होगा। शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं। अभिभावकों से दूरी कम करनी होगी। संपर्क स्थापित किया जाना चाहिए। यदि हम उनसे संपर्क करेंगे तो शैक्षिक वातावरण अच्छा होगा।

जहां तक संगठन का प्रश्न है तो यह एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहता। इसलिए सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम बच्चों को समझाने के बजाय बच्चों को समझने का प्रयास करें और उनकी कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था करें। उन्हें अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि यदि उनके माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान हो सके तो वे हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे और मंत्री जी के माध्यम से उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्री मनमोहन सिंह चौहान, जिला संरक्षक श्री मेहरबान सिंह भंडारी, मंडलीय प्रवक्ता श्री जसपाल सिंह गुसाईं एवं श्री चंद्र मोहन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरीश चंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं मंत्री श्री नरेश कुमार खनसीली, ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल श्री रतन सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा श्री विजेंद्र सिंह तोमर एवं उपाध्यक्ष श्री कांति बल्लभ शास्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष जयहरीखाल श्री गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एकेश्वर श्री डबल सिंह रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रिखणीखाल श्री विनोद कनेरा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बीरोंखाल श्री दीनदयाल बिष्ट, पूर्व जिला संयुक्त मंत्री श्री पूरन सिंह नेगी, पूर्व जिला संगठन मन्त्री श्री संतोष पोखरियाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू श्री मनोज काला, पूर्व ब्लॉक मंत्री कोटद्वार श्री आशीष खर्कवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य श्री बलराज सिंह गुसांई, कुमाऊँ मण्डल के पूर्व मण्डलीय कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पनेरू आदि उपस्थित थे।
द्वितीय सत्र मे ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री पदमेंद्र सिंह रौथाण, उपाध्यक्ष(पुरूष) श्री देवेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष(महिला) श्रीमती विमी चिटकारिया, मंत्री पद पर श्री सतेंद्र कुमार राणा, संयुक्त मंत्री(पु0) श्री अरविंद शर्मा, संयुक्त मंत्री(म0) श्रीमती प्रेरणा नेगी, आय-व्यय निरीक्षक प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। एक बार फिर स्वस्थ परम्परा के साथ निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाए।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी पूरे तालमेल के साथ शिक्षक हितों के साथ-साथ छात्र हित मे भी कार्य करेंगे। इससे पूर्व निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री बिजेंद्र बिष्ट एवं मंत्री श्री पदमेंद्र सिंह रौथाण तथा समस्त कार्यकारिणी एवं विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। श्री बिजेंद्र बिष्ट एवं श्री पदमेंद्र सिंह रौथाण तथा उनकी पूरी कार्यकारिणी एवं सहयोगियों द्वारा अपने कार्यकाल में विकासखंड के सभी शिक्षकों के हितों में कार्य करते हुए समय-समय पर अपनी  अपनी आवाज को जनपद, मंडल एवं प्रदेश कार्यकारिणी तक पहुंचाया गया।

श्री बिजेन्द्र बिष्ट एवं श्री पदमेंद्र सिंह रौथाण के कुशल नेतृत्व मे कार्यकारिणी की सक्रियता से ही विकासखंड थलीसैंण के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर पर ही किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री बिजेंद्र बिष्ट ने किया।

  निर्वाचन अधिकारी/पर्यवेक्षक के रूप मे निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक/निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप भारद्वाज, प्रधानाचार्य, रा0इ0का0 थलीसैंण का विशेष आभार एवं धन्यवाद। एक बार पुनः ब्लॉक थलीसैंण की पूर्व कार्यकारिणी एवं विकास खण्ड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद। इसी क्रम मे अगली मुलाकात विकास खण्ड एकेश्वर की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी मे। जय संगठन, शिक्षक एकता जिंदाबाद।

जयदीप रावत/मनमोहन सिंह चौहान एवं समस्त कार्यकारिणी, रा0शि0स0 जनपद पौड़ी 

By DTI