हिंदू धर्म में ऐसी कई पुरानी परंपराएं हैं जो आज भी चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार मंगलवार और गुरुवार को बाल और नाखून काटने की मनाही होती है। इसके पीछे कई धार्मिक कारण हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है। इस दिन नाखून या बाल काटने से भगवान नाराज हो जाते हैं। जिससे घर में सुख-शांति और धन की कमी होने लगती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि मंगलवार और गुरुवार को नाखून और बाल काटने से क्या-क्या प्रभाव पड़ता है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से बातचीत की उन्होंने बताया कि मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटने से घर में कलह होता है। इसके साथ ही छोटे भाई या फिर बेटे की तबीयत पर इसका प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इसके अन्य प्रभाव के बारे में।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाल कटवाने से बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं। जिस वजह से इंसान कई संकटों से घिर जाता है। घर में सुख-शांति और धन की कमी होने लगती है। एक्सपर्ट के अनुसार बृहस्पति का सीधा संबंध हमारी बुद्धि से होता है। ऐसे में इस दिन नाखून और बाल काटने से इंसान की बुद्धि कमजोर होने लगती है। इसलिए इस दिन लोग नाखून और बाल काटने से बचते हैं।
खून संबंधित रोग
मंगलवार के दिन नाखून और बाल काटने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को बाल या नाखून काटने से खून से संबंधित रोग हो सकते हैं। क्योंकि नाखूनों का संबंध ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है। मंगलवार का दिन मंगल देवता का दिन होता है। मंगल जिसका संबंध मनुष्य के खून से होता है। इसके अलावा छोटे भाई से अनबन भी हो सकती है। मंगलवार के दिन ब्रह्मांड में अनेक तरह की ऊर्जा मानव शरीर पर प्रभाव डालता है। ऐसे में ग्रहों का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जिस वजह से कई तरह के दुखों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भी इस दिन नाखून काटने के लिए मना किया जाता है।
दरिद्रता
मंगलवार और गुरुवार को बाल और नाखून काटने से घर में दरिद्रता आती है। दरिद्रता का मतलब घर में आवश्यक चीजों की कमी होना है। जब जरूरी चीजों की कमी होती है; तो उसे धन की कमी या दरिद्रता कहते हैं। दरिद्रता का अर्थ केवल धन की कमी नहीं है बल्कि जो इंसान तन, मन और धन तीनों तरह से परेशान हो वह दरिद्र है।
गुरु कमजोर होता है
इस दिन नाखून और बाल काटने से गुरु कमजोर होता है, जिससे धन की कमी होने लगती है। आज भी कई लोग इस नियम का पालन करते हैं।
कलह
घर में कलह-क्लेश का माहौल अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में कलह रहता है वह लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसी वजह से मंगलवार और गुरुवार को नाखून और बाल काटने के लिए मना किया जाता हैं। क्योंकि इससे घर में कलह हो जाता है।